फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रियल एस्टेट कंपनी घनाराम इंफ्रा के ठिकानों पर आयकर का छापा

Wed, 03 Aug 2022 12:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रियल एस्टेट कंपनी घनाराम के लखनऊ, दिल्ली, झांसी और कानपुर के एक ठिकाने पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। इससे प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
राकेश यादव के मकान के बाहर खड़ी आयकर विभाग की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने बुधवार सुबह रियल एस्टेट कंपनी घनाराम के लखनऊ, दिल्ली, झांसी और कानपुर के ठिकानों पर छापेमारी की। मुख्य कार्रवाई झांसी के प्रतिष्ठानों पर की गई है। कंपनी के निदेशक बिशन सिंह हैं। सुबह से पड़े छापे से प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की करीब 50 सदस्यों की टीम ने अलग-अलग जगह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


कानपुर में बिल्डर राकेश यादव के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। राकेश यादव की कंपनी का भी संबंध घनाराम इंफ्रा कंपनी से होने की बात सामने आई है। सूत्रों की मानें तो राकेश यादव के प्रोजेक्टों पर राजनीतिक दलों ने भी पैसा लगाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें