फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KANPUR: गोल्डन बास्केट के पांच ठिकानों पर आयकर का छापा, कई खाते खोलकर सरकारी सब्सिडी में किया गोलमाल

Fri, 17 Jun 2022 12:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में आयकर विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। फर्म गोल्डन बास्केट के पांच ठिकानों पर विभाग की टीमों ने छापा मारा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मशीनरी उपकरणों की सप्लाई करने वाली फर्म गोल्डन बास्केट के पांच ठिकानों पर गुरुवार को आयकर विभाग की टीमों ने छापा मारा। यह कार्रवाई कौशल विकास योजना के जरिये मिलने वाली सब्सिडी और फंड के हेरफेर के आरोप में की गई। देर रात तक चली जांच में कई खाते मिले हैं, जिनमें हुए लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री के दस्तावेज भी मिले हैं। इनका मिलान कराया जा रहा है। गोल्डन बास्केट फर्म के संचालक अंचित मगलानी, प्रतिभा यादव के आर्यनगर स्थित कार्यालय, गोदाम और दो अन्य प्रतिष्ठानों पर सुबह सात बजे छापा मारा गया। अंचित के मोती विहार स्थित आवास पर भी छापा मारा गया।

आरोप है कि यह फर्म कौशल विकास योजना के जरिये मशीनरी आइटमों की सप्लाई दिखाती थी। कौशल विकास योजना से जुड़े एनजीओ, संस्थानों को उपकरण देने पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। अब इस बात की पड़ताल की जा रही है कि ये लोग वास्तव में ऐसी संस्थाओं को उपकरण भेजते थे या केवल कागजों में ही खेल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आर्यनगर स्थित गोदाम में तमाम उपकरण मिले हैं। फर्म प्रोपराइटरशिप की है। इसका एक ही खाता होना चाहिए, लेकिन टीम को कई खाते मिले हैं। आरोप है कि इन खातों के जरिये रकम इधर-उधर की जा रही थी। यह खेल लंबे समय से चल रहा था। यहां से मिले दस्तावेजों के आधार पर टीम ने लाटूश रोड में क्लिपको ट्रेडर्स के संचालक सुरेश गुप्ता और राजेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर भी जांच की। ये हैंड और पावर टूल के बड़े ट्रेडर्स हैं। सुरेश गुप्ता मशीनरी एंड मिल स्टोर मर्चेंट्स एसोसिएशन लाटूश रोड के उपाध्यक्ष भी हैं।

व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंचे
आयकर विभाग की ओर से लाटूश रोड पर की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बाद में एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी भी पहुंच गए। अफसरों से मामले की जानकारी भी ली। इस दौरान सुरेंद्र सनेजा, अतुल द्विवेदी, आशू शर्मा, अशद इमरान आदि थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें