फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: राजू चौहान के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, यूपी में 15 स्थानों पर की जा रही जांच पड़ताल

Wed, 31 Aug 2022 12:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में राजू चौहान के ठिकानों पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापामारी की। राजू चौहान और उपायुक्त उद्योग के बीच बड़े पैमाने पर जमीनों की खरीद-फरोख्त में पैसे लगाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
राजू चौहान के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी क्षेत्र में राजू चौहान के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे की जानकारी से हड़कंप मच गया। लगभग आधा दर्जन गाड़ियों से आए इनकम टैक्स अधिकारियों ने एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा। लखनऊ की टीम ने छापामारी की है। उपायुक्त उद्योग राजेश सिंह यादव पर पूर्व में की गई छापेमारी में राजू चौहान से लिंक सामने आया था।

विज्ञापन


मिले लिंक के आधार पर राजू चौहान के ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। पूरे प्रदेश में 15 स्थानों पर जांच पड़ताल की जा रही है। राजू चौहान और उपायुक्त उद्योग के बीच बड़े पैमाने पर जमीनों की खरीद-फरोख्त में पैसे लगाने की बात सामने आ रही है।

कानपुर में राजू चौहान व देशराज की यादव परिवार से हुई जमीन की डील की भी पड़ताल आयकर विभाग की टीमें कर रही हैं। राजू चौहान व देशराज के पास बड़ी संख्या में इस तरह की जमीनें होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी आयकर के किसी अधिकारी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें