इसके साथ ही बिल्हौर, घाटमपुर, सचेंडी व महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तैनात पीआरवी के सिपाहियों से भी आरोपों से संबंधित पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार डीसीपी जल्द ही दोनों अफसरों को नोटिस भेजकर उनका बयान दर्ज करेंगी। वहीं जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि दीवारों पर चस्पा किए गए पर्चे बेनामी हैं। लिहाजा जांच में आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप गलत पाए जाते हैं तो पर्चे चस्पा और वायरल करने वाले की मंशा का भी पता लगाया जाएगा।
डीसीपी मुख्यालय मामले की गंभीरता से जांच कर रहीं हैं, चार दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर
आरोप निराधार हैं। उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राहुल मिठास, डीसीपी कंट्रोल रूम