फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जाजमऊ आगजनी कांड में सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत पांच पर आरोप तय

Mon, 06 Mar 2023 02:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के जाजमऊ आगजनी कांड में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इरफान की महाराजगंज जेल से पेशी हुई। कानपुर जेल में बंद बाकी आरोपी कोर्ट में हाजिर रहे। इरफान व उनके भाई रिजवान समेत पांच पर एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में आरोप तय हो गए हैं।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ आगजनी कांड में सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान, मोहम्मद शरीफ, शौकत अली व इसराइल आटे वाला पर सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में आरोप तय हो गए हैं। होली के चलते सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आज इरफान को व्यक्तिगत रूप से कानपुर कोर्ट में पेश नहीं किया गया।

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इरफान की महाराजगंज जेल से पेशी हुई। कानपुर जेल में बंद बाकी आरोपी कोर्ट में हाजिर रहे। आरोपी शौकत का आरोप मुक्ति प्रार्थना पत्र भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जाजमऊ में प्लाट पर कब्जे को लेकर नजीर फातिमा ने उसके घर पर आग लगाने का आरोप लगाया था, जिसमें आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी कोर्ट में पेश कर दी गई थी।

इरफान के खिलाफ 8 अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। रिजवान की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 6 माह में मुकदमे के निस्तारण के निर्देश दिए थे।जिसके चलते अपर जिला जज ने इस मुकदमे में आज आरोप तय कर दिए। अगली तारीख से मुकदमे में गवाही शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें