फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जेके कैंसर हॉस्पिटल में मरीज ने फंदे से लटककर दी जान, बीमारी से था परेशान…शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Wed, 21 May 2025 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बेटे अंश ने बताया कि पिता बीमारी को लेकर काफी परेशान रहने लगे थे। 15 मई को दादी महादेवी के साथ कीमो चढ़वाने के लिए आए थे, तब से यहां पर भर्ती थी। रात में पिता वार्ड से निकलकर दूसरे कमरे में गए और दादी की साड़ी से फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय जेके कैंसर संस्थान में मंगलवार देर रात एक मरीज ने साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। मरीज अपनी कैंसर की बीमारी से काफी परेशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह जब घटना की जानकारी हॉस्पिटल में फैली, तो तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं

विज्ञापन

कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी राकेश कुमार (50) खेती किसानी करते थे। परिवार में पत्नी किरन देवी, बेटा अंश कुमार, बेटी गौरी और मां महादेवी हैं। बेटे अंश ने बताया कि पिछले दो वर्षों से पिता का इलाज जेके कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा था। उनको मुंह का कैंसर था जिसका इलाज डॉ. अर्चना सिंह  कर रही थी। समय-समय पर कीमो चढ़वाने के लिए हॉस्पिटल में आना पड़ता था।

Trending Videos
विज्ञापन

शव पोस्टमॉर्टम के भेजा
बेटे अंश ने बताया कि पिता बीमारी को लेकर काफी परेशान रहने लगे थे। 15 मई को दादी महादेवी के साथ कीमो चढ़वाने के लिए आए थे, तब से यहां पर भर्ती थी। रात में पिता वार्ड से निकलकर दूसरे कमरे में गए और दादी की साड़ी से फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी।  बुधवार सुबह हॉस्पिटल के स्टाफ ने घटना की जानकारी स्वरूप नगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें