कानपुर में अमर उजाला की खबर का बड़ा असर हुआ है। कानपुर के सरसौल ब्लॉक में पुरवामीर हाईवे पर शक्ति सिंह ट्रेडर्स के सामने वर्षों से बनी जल भराव की समस्या आखिरकार दूर हो गई है। यह सड़क तालाब जैसी बन गई थी, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार को अमर उजाला ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर नवनीत ने तुरंत संबंधित विभाग को नाले की सफाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और करीब 100 मीटर नाले को खोलकर उसकी सफाई की।