फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के संग प्रतिमाओं का विसर्जन, विदाई में भर आई आंख

Thu, 04 Sep 2025 10:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गणपति मूर्ति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणपति महोत्सव के दाैरान गुरुवार को शहरभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। कहीं 101 थालों से बप्पा की स्तुति की गई तो कहीं पर छप्पन भोग लगाया गया। वहीं दूसरी ओर बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज के बीच गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला भी जारी रहा। बाबूपुरवा स्थित श्री सेतुबंध मंदिर में पैराडाइस ग्रुप के तत्वावधान में 11वीं गणेश पूजा के 9वें दिन गुरुवार को बप्पा की महाआरती 101 थालों से की गई। यहां पर सुनील कनौजिया, विकास, अमित, सुमित, चंद्र, रेशु आदि रहे।
विज्ञापन

गणपति मूर्ति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
वहीं यशोदानगर बजरंग चौराहा पर स्थापित गणपति की मूर्ति का गुरुवार को रूमा स्थित ड्योढ़ी घाट पर विसर्जन किया गया। यहां पर श्री बजरंग गणेश महोत्सव समिति की ओर से महोत्सव का आयोजन हो रहा था।

गणपति मूर्ति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
गाजे-बाजे के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु झूमते हुए गणपति की मूर्ति लेकर निकले। यहां अध्यक्ष गोपाल तिवारी, प्रबंधक राजीव दीक्षित, महामंत्री सुशील निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल आदि रहे।


 
विज्ञापन

ज्योतिष विशेषज्ञ अनुभव त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला
विसर्जन का शुभ मुहूर्त सुबह 7:36 से 9:10 मिनट तक

ज्योतिष विशेषज्ञ अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। चतुर्दशी शनिवार को है। इस दिन मूर्ति विसर्जन का शुभ मुहूर्त सुबह 7:36 से 9:10 बजे तक है। इसके बाद दोपहर 12:17 से शाम 4:59 बजे तक और शाम 6:37 से रात 8:02 बजे तक है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए हरी वस्तु, मौसमी फल और पान के पत्ते का दान करना चाहिए। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें