फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरकारी स्कूलों की जमीन पर अवैध कब्ज़ा, प्रशासन के एक सप्ताह में खाली करने के निर्देश

Fri, 04 Jul 2025 06:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: तहसीलदार ने लेखपाल को निर्देशित करते हुए कहा कि पक्के बन चुके निर्माण में धारा 67 की कार्रवाई की जाए, तो वहीं नए पक्के निर्माण को एक सप्ताह के भीतर हटा दिया जाए। अन्यथा प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
जानकारी करतीं एसडीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल का मजरा माधवनगर और पुरवामीर में सरकारी विद्यालयों की ज़मीन पर अवैध कब्ज़े के मामलों में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दोनों स्थानों पर तहसील प्रशासन और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

विज्ञापन

माधवनगर में सरकारी विद्यालय की ज़मीन पर जयकरन यादव द्वारा अवैध निर्माण करवाया जा रहा था। इसकी शिकायत पर नरवल तहसीलदार विनीता पांडे के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान एबीएसए कृष्ण कांत और स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा।

कब्जा धारकों को दिया निर्देश - फोटो : amar ujala
कई बार जिलाधिकारी से की थी शिकायत
वहीं, पुरवामीर गांव स्थित प्राथमिक कन्या पाठशाला द्वितीय की ज़मीन पर भी अतिक्रमण किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा इस संबंध में कई बार जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

अवैध कब्जों की जांच करती टीम - फोटो : amar ujala
प्रशासन करेगा बुलडोजर की कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।  तहसीलदार ने लेखपाल को निर्देशित करते हुए कहा कि पक्के बन चुके निर्माण में धारा 67 की कार्रवाई की जाए, तो वहीं नए पक्के निर्माण को एक सप्ताह के भीतर हटा दिया जाए। अन्यथा प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें