फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आगरा विश्वविद्यालय के छात्रों को साइबर सुरक्षा पाठ पढ़ाएगा आईआईटी

Tue, 18 Aug 2026 10:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: संस्थान के सीथ्रीआई हब के साथ विश्वविद्यालय और विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने करार किया।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कानपुर आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों को हिंदी में सरल तरीके से साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाएगा। उन्हें साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा, इंटरनेट से जुड़ी गैर कानूनी गतिविधि, डार्कवेब जैसे विषयों में पारंगत करेगा। इसके लिए मंगलवार को आईआईटी के सीथ्रीआई हब ने आगरा विश्वविद्यालय और विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के साथ त्रिपक्षीय समझौता (एमओयू साइन) किया है। करार से विश्वविद्यालय से जुड़े 570 से अधिक कॉलेजों के तीन लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


समझौते पर सीथ्रीआई हब के कार्यक्रम निदेशक व आईआईटी कानपुर के प्रो. सुरेंद्र बसवाना, डॉ. भीमराव के आईक्यूएसी एवं वीआईएफ के निदेशक प्रो. संजय चौधरी और विश्वविद्यालय कंप्यूटर केंद्र के निदेशक प्रो. अनिल गुप्ता ने हस्ताक्षर किए। सीथ्रीआई हब आगरा विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए व्यावसायिक (वोकेशनल) ऑनलाइन पाठ्यक्रम तैयार कर उसका संचालन करेगा, जबकि वीआईएफ प्रशासनिक और तकनीकी सहयोग देगा। विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा परामर्श केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि साइबर सुरक्षा आज हर व्यक्ति के लिए आवश्यक जीवन कौशल बन चुकी है। यह साझेदारी विद्यार्थियों को अपनी भाषा में आधुनिक साइबर सुरक्षा शिक्षा उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम में यह विषय होंगे शामिल
साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा, पहचान की चोरी, महिलाओं और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, डार्क वेब, साइबर हमले और इंटरनेट से जुड़ी गैर-कानूनी गतिविधियों जैसे विषय शामिल होंगे। प्रश्नोत्तरी, कार्यशालाएं और वर्चुअल लैब के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईआईटी निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल और सीएसजेएमयू के कुलपति एवं एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें