चकेरी थानाक्षेत्र में अहिरवां फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार न्यू आजाद नगर निवासी अमित कुमार सिंह (37) की मौत हो गई। परिजन के अनुसार वह कबड्डी के पूर्व नेशनल खिलाड़ी था। न्यू आजाद नगर निवासी अमित सिंह के परिवार में पत्नी सव्या, बच्चे विवान और कृतिका हैं। अमित तीन भाइयों विनोद और अनुज में सबसे छोटा था।
बड़े भाई विनोद ने बताया कि मंगलवार सुबह चकेरी ऑफिस जाते समय अहिरवां के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रिटेनिंग वाल पर सिर टकरा गया। हेलमेट छिटककर दूर जा गिरा। पीछे से आ रहे ऑफिस के अकाउंटेंट ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। वह लोग अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।