फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरे पति का प्रोफेसर और शोध छात्रा से अफेयर', असिस्टेंट प्रोफेसर बीवी के आरोपों पर प्रोफेसर ने कही ये बात

Thu, 30 Jul 2026 02:42 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

IIT कानपुर के प्रोफेसर दंपती में रार सामने आई है। असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आईआईटी प्रोफेसर पर महिला प्रोफेसर से संबंध का आरोप है। दर्ज रिपोर्ट में घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप है। पत्नी का कहना है कि पति ने विवाह की पवित्रता को भंग किया है। वहीं, पति ने भी आरोपों पर जवाब दिया है।
विज्ञापन
Kanpur IIT - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आईआईटी के प्रोफेसर पर उनकी असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी ने घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और विवाह की पवित्रता को भंग करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि पति का पहले पीएचडी की एक छात्रा और अब संस्थान की ही एक महिला प्रोफेसर से नजदीकी संबंध हैं। 
विज्ञापन


विरोध करने पर प्रोफेसर उनसे और उनके दोनों बच्चों से अमानवीय व्यवहार करते हैं। मामले में आईआईटी की असिस्टेंट प्रोफेसर अन्वेष्णा श्रीवास्तव की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने प्रो. निशीथ श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आईआईटी कानपुर के डिपार्टमेंट ऑफ कॉग्निटिव साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर अन्वेष्णा ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 14 दिसंबर 2012 को निशीथ श्रीवास्तव से हुई थी। निशीथ आईआईटी कानपुर के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रोफेसर हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन

नवंबर 2025 में उन्हें पता चला कि निशीथ का संस्थान की ही एक महिला प्रोफेसर से संबंध है। उन्होंने विरोध किया तो निशीथ उनका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि निशीथ ने उनसे कहा कि सिर्फ महिला प्रोफेसर से ही नहीं बल्कि वर्ष 2022 में उसके नजदीकी संबंध पीएचडी की एक छात्रा से भी थे जो करना है कर लो।
 

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी की तस्वीर को हथौड़े से तोड़ दिया और गले पर चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी पश्चिमी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि प्राथिमकी दर्ज  की गई है। दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

पति की करतूत के चलते पड़ने लगा दौरा
आरोपी प्रोफेसर निशीथ की पत्नी अन्वेष्णा के मुताबिक, फरवरी 2026 से निशीथ आईआईटी कैंपस स्थित आवास छोड़कर परिसर में ही दूसरे आवास में रहने लगे। जुलाई से वह दोनों आवासों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आरोप लगाया कि बीते नौ माह में शायद ही प्रताड़ना का कोई ऐसा तरीका बचा हो जो निशीथ ने उन पर न आजमाया हो। 

निशीथ ने उनकी और अपनी अंतरंगता के विस्तृत व अश्लील ब्यौरे ई-मेल पर अपने साथी वकीलों को साझा कर दिए। इससे उसकी दूषित मानसिकता उजागर हुई। पति की करतूत के चलते उन्हें दौरा पड़ने लगा। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान निशीथ ने खुद अस्पताल आकर दो महिलाओं से संबंधों की बात कबूली।

बीती चार जुलाई की रात निशीथ ने उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। अगले दिन जब उनके मामा-मामी घर आए तो उन्हें बाहर निकालने के लिए सुरक्षा कर्मियों को बुला लिया। साथ ही उन्हें भी घर में प्रवेश करने से रोकने लगे। सात जुलाई को पति जबरन उनके घर में घुस कर हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी और दोनों नाबालिग बच्चों की निगरानी करने लगे। 

अन्वेष्णा ने पुलिस को बताया कि पति के गलत कृत्यों के कारण वह आर्थिक, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से जूझ रही हैं। उन्हें अपनी और दोनों बच्चों की सुरक्षा की चिंता है। इस संबंध में डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी समझदार पर आरोप मनगढ़ंत:निशीथ
मामला चर्चा में आने पर आईआईटी प्रोफेसर निशीथ ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पत्नी अन्वेष्णा एक समझदार और तार्किक इंसान है। लिहाजा उन्हें पूरा विश्वास है कि जांच के दौरान आरोपों की सही वजह सामने आ जाएगी। अपील है कि मामले को गंभीरता और सावधानी की नजर से देखा जाए। आरोपों को सनसनीखेज न बनाया जाए।

 
विज्ञापन

मैं झूठे और मनगढ़ंत आरोपों से हैरान हूं। चूंकि मेरी पत्नी समझदार और तार्किक महिला हैं, इसलिए मुझे यकीन है कि जांच के दौरान शिकायत की असली वजह सामने आएगी। मैं सभी से गुज़ारिश करता हूं कि इस मामले के अंतिम समाधान पर अभी की तुलना में ज्यादा सावधानी और गंभीरता से नजर रखें। मेरी यह भी विनती है कि बिना पुष्टि के आरोपों को सनसनीखेज न बनाया जाए। - प्रो. निशीथ श्रीवास्तव।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें