फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रक पर 4.47 लाख के चालान, फिर भी जारी कर दी एनओसी, एआरटीओ ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, पत्र जारी

Thu, 30 Jul 2026 02:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उन्नाव आरटीओ कार्यालय ने नियमों को ताक पर रखकर 4.76 लाख रुपये के 12 पेंडिंग चालान वाले एक ट्रक को एनओसी जारी कर दिया। जब नया खरीदार इस एनओसी को लेकर कानपुर आरटीओ कार्यालय पहुंचा, तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
कानपुर आरटीओ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर आरटीओ विभाग में नियमों को ताक पर रखकर किस तरह फाइलों को क्लीन चिट दी जाती है इसकी बानगी उन्नाव आरटीओ कार्यालय में सामने आई है। ट्रक (यूपी35एटी1659) पर ओवरलोडिंग समेत कुल 12 चालानों में 4.76 लाख से अधिक की देनदारी होने के बावजूद उसे अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया गया। ट्रक का नया मालिक एनओसी लेकर कानपुर आरटीओ कार्यालय में वाहन का पंजीकरण कराने पहुंचा, तो हकीकत सामने आ गई।

विज्ञापन

कानपुर आरटीओ कार्यालय के अफसरों ने वाहन का रजिस्ट्रेशन करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद ट्रक को ब्लैकलिस्टेड कर एनओसी निरस्त करने के लिए उन्नाव आरटीओ को पत्र लिखा है। औरास के चमरौधा द्वितीय निवासी मनोज कुमार ने वर्ष 2018 में ट्रक खरीदा था। इसे उन्नाव आरटीओ कार्यालय में रजिस्टर्ड कराया गया। करीब आठ साल तक ट्रक के संचालन के दौरान ओवरलोडिंग समेत अन्य के करीब 17 चालान अलग-अलग हाईवे पर हुए।

12 चालान 4.76 लाख रुपये के शेष रहे
उन्हें जमा नहीं किया गया। वर्ष 2025 दिसंबर में मनोज ने ट्रक को बिधनू के जामू निवासी संजू को बेच दिया। इससे पहले ट्रक पर हुए छोटे पांच चालान कैश देकर निरस्त करा दिए फिर भी 12 चालान 4.76 लाख रुपये के शेष रहे। उन्नाव आरटीओ कार्यालय ने ट्रक की एनओसी जारी कर दी, जबकि नियमानुसार चालानों का निस्तारण होने के बाद ही एनओसी जारी होती है।

एनओसी को निरस्त करने की संस्तुति की
एनओसी लेकर नया खरीदार कार्यालय पहुंचकर वाहन पंजीकरण की मांग करने लगा। जब पोर्टल पर ट्रक की जानकारी चेक कराई गई तो हकीकत सामने आई। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने वाहन का पंजीकरण चालान की रकम जमा कराने के बाद ही होने की बात कहकर लौटा दिया। एआरटीओ ने वाहन को तुरंत ब्लैकलिस्टेड कराया। साथ ही उन्नाव आरटीओ कार्यालय को पत्र भेजकर नियमों के विपरीत जारी की गई एनओसी को निरस्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

अगर किसी वाहन पर एक भी चालान बाकी होता है तो वह गाड़ी किसी अन्य के नाम ट्रांसफर नहीं हो सकती। गाड़ी रजिस्ट्रेशन के लिए वाहन स्वामी आया था। चालान बकाया होने के कारण उसे वापस किया गया था। अब गाड़ी को ब्लैकलिस्ट कर जारी गलत एनओसी को निरस्त करने के लिए उन्नाव एआरटीओ को पत्र लिखा गया है।  -आलोक कुमार, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें