फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 1.0: सोशल डिस्टेंसिंग भूले तो कोरोना करेगा हमला, घरों में घुस रहा वायरस, जाने कैसे फैल रहा संक्रमण

Tue, 09 Jun 2020 12:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शहर में पांच सौ पार हो चुका है। इनमें सबसे अधिक संख्या (60 प्रतिशत) 20 से 40 आयु वर्ग के युवाओं की है। इसकी मुख्य वजह यह है कि युवाओं नेे न तो लॉकडाउन के नियमों का पालन किया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग को तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये युवा घरों में जाकर बुजुर्गों और पुराने रोगियों को संक्रमण दे रहे हैं। इन्हीं की लापरवाही के कारण कोरोना कम्युनिटी स्प्रेड की श्रेणी में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 20 से 40 आयु वर्ग के एक भी युवा की मौत नहीं हुई है।

प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने के कारण खुद तो बच जाते हैं लेकिन बुजुर्गों और बच्चों की जान आफत में डाल रहे हैं। इसके साथ ही युवा रोगियों में संक्रमण लेवल वन में भी रहा है। दो फीसदी ऐसे रहे हैं जिनमें तीसरी बार रिपीट जांच निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें