फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुझे तुम्हारा दोस्त पसंद है...सुन छात्र ने फंदा लगा दी जान, प्रेमिका से ऑडियो और चैटिंग भी मिली

Sat, 22 Nov 2025 06:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यशोदानगर में इंटर के छात्र ने प्रेमिका द्वारा फोन पर मरना हो तो मर जाओ कहने से आहत होकर चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राेते बिलखते परिजन और मृतक की फाइन फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदानगर में गुरुवार रात प्रेमिका से फोन पर कहासुनी के बाद इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता के अनुसार उन्हें बेटे के मोबाइल में प्रेमिका से बातचीत का एक ऑडियो और इंस्टाग्राम में दोनों की चैट मिली है। उसमें प्रेमिका ने बेटे से कहा कि मुझे तुम नहीं तुम्हारा दोस्त पसंद है...तुमको मरना हो तो मर जाओ।

विज्ञापन

यह सुनने के बाद छात्र ने चादर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इकलौते बेटे का शव फंदे से लटका देख मां की चीख निकल गई। पिता नीरज राय का माती अकबरपुर में ढाबा है। परिवार में पत्नी मंजू, दो बेटियां वंशिका व नाभिका हैं। वहीं इकलौता बेटा हृदयराम (17) था। बेटा यशोदानगर के एक कॉलेज में इंटर का छात्र था।

Trending Videos

कन्नौज में एक समारोह में गया था हृदयराम
पिता ने बताया कि वह ढाबे में रहते हैं। सप्ताह में एक दिन घर आते हैं। बताया कि बेटा रविवार को ढाबा संभालता था। बुधवार रात करीब 11:30 बजे वह कमरे में सोने गया था। रात उसकी मां कमरे में जल रही लाइट बंद करने पहुंचीं, तो बेटे की खुदकुशी का पता चला। पिता के अनुसार पिछले साल बेटा हृदयराम कन्नौज में एक समारोह में गया था।
विज्ञापन

मोबाइल पर प्रेमिका की कॉल आ रही थी
वहां लड़की से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद वह अक्सर उससे बात करने के साथ कई बार मिला। बताया कि जिस समय बेटा फंदे पर लटका था, तब भी उसके मोबाइल पर प्रेमिका की कॉल आ रही थी। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। अगर परिजन तहरीर देते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें