फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ‘ऐसी हैवानियत कभी नहीं देखी’, दिव्यांश के परिवार से मिले सतीश महाना, आवास और आर्थिक मदद के दिए निर्देश

Thu, 23 Apr 2026 11:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गौरिया गांव में पीड़ित परिवार से मिलकर दिव्यांश की हत्या को जघन्य बताया। उन्होंने एसडीएम नरवल को पीड़ित परिवार को आवास और राजस्व विभाग से तत्काल आर्थिक मदद दिलाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गौरिया गांव पहुंचे सतीश महाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिव्यांश के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान मासूम की हत्या की क्रूरता सुनकर वह भी भावुक नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों ने जिस बर्बरता के साथ मासूम की जान ली है। उन्हें उसी के अनुरूप कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

सतीश महाना ने कहा कि आरोपियों ने जिस जघन्य तरीके से बच्चे की हत्या की है। वैसा केस मैंने आज तक अपने जीवन में नहीं देखा। यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। पीड़ित परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए महाना ने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी नरवल को तत्काल निर्देशित किया।

दिव्यांश के परिजनों से मिलते सतीश महाना - फोटो : amar ujala
आवास और आर्थिक मदद के दिए निर्देश
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के माध्यम से परिवार को हर संभव सरकारी मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए सरकारी आवास की व्यवस्था की जाए और राजस्व विभाग से जो भी वित्तीय सहायता देय है, उसे प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

दिव्यांश के पिता को बंधाया ढांढस - फोटो : amar ujala




जांच में जुटी है पुलिस

सतीश महाना ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि सरकार इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करेंगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपियों को उनके किए की ऐसी सजा मिलेगी, जो एक मिसाल बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें