फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मासूम को ई-रिक्शा में बैठाकर किया स्टंट, पहिये से कुचलकर हुआ घायल, चालक समेत आठ पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Apr 2026 11:31 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चमनगंज में नशेड़ी ई-रिक्शा चालक ने छह साल के बच्चे को रिक्शे से फेंककर उसके ऊपर पहिया चढ़ा दिया। रायपुरवा पुलिस ने आरोपी चालक और मालिक समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रायपुरवा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चमनगंज में शराब के नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने छह वर्षीय मासूम को बैठाकर स्टंट किया और चलते ई-रिक्शे से गिराकर पहिया चढ़ा दिया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायपुरवा पुलिस ने वारदात में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

चमनगंज के चंद्रिका देवी चौराहा निवासी बीना ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 20 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे उनका छह वर्षीय पुत्र अमन क्षेत्र के बच्चों के साथ गांधीपार्क स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे के पास खेल रहा था। आरोप है कि इस दौरान इलाके का पिंटू पायलट शराब के नशे में आया।

गिरने के बाद ऊपर चढ़ा दिया पहिया
अमन को अपने माल वाहक ई-रिक्शा में बैठाकर स्टंट करने लगा।  अचानक उसे रिक्शा से धक्का देकर गिरा फिर उसके ऊपर पहिया चढ़ा दिया। इसस मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही ई-रिक्शा मालिक धीरज और उसकी पत्नी मौके पर पहुंचे और उर्सला ले गए।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास
महिला का आरोप है कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने चमनगंज थाने जा रही थी। तभी आरोपी ने रास्ते में रोक लिया और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। रायपुरवा इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिंटू पायलट, धीरज, उसकी पत्नी, पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, धमकाने, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें