Kanpur News: पीड़िता के अनुसार वह लोग लगातार 10 लाख रुपये अतिरिक्त मांग कर रहे हैं। आरोप है, कि इसी वर्ष 17 मार्च में शराबी पति ने पेट में लात मार दी, जिससे गर्भपात हो गया। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
कानपुर के मूलगंज थानाक्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालीजनों ने महिला को प्रताड़ित किया। आरोप है कि पति ने गला दबाने का प्रयास किया तो ससुर ने बदनीयती से खींच लिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मूलगंज निवासी महिला के अनुसार वह लोग लगातार 10 लाख रुपये अतिरिक्त मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप है, कि इसी वर्ष 17 मार्च में शराबी पति ने पेट में लात मार दी, जिससे गर्भपात हो गया। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मूलगंज इंस्पेक्टर रीकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर पति, सास-ससुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।