फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पति की हादसे में मौत, पीड़िता ने डीसीपी पूर्वी से लगाई गुहार, दो माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Sun, 14 Sep 2025 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पति की हादसे में माैत के दो माह बाद महिला रिपोर्ट दर्ज कराई पाई। जिला सुल्तानपुर के थाना बस्दीराम ग्राम वौरचौरा निवासी खुशबू के मुताबिक उनके पति शिवम कुमार गुप्ता कोयलानगर अंबेडकरनगर दहेली सुजानपुर में एक कंपनी में काम करते थे। दो जुलाई 2025 को वह कंपनी के काम से निकले थे। सनिगवां के पास दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गए।

विज्ञापन


नाै जुलाई 2025 को अयाेध्या में इलाज के दौरान मौत हो गई। कई बार शिकायत के बाद भी चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़िता ने बताया कि डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता से गुहार लगाने के बाद चकेरी पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि तीन बार पीड़िता के थाने आने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच करा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें