फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवती की हत्या कर प्रेमी फरार, तखत के नीचे छुपाया था शव, दुर्गंध और खून से हुआ खुलासा, जांच शुरू

Sat, 01 Nov 2025 03:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रायपुरवा थाना क्षेत्र में लिवइन में रह रही महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। इसके बाद शव को तख्त के नीचे छिपाकर घर में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा शक्कर मिल खलवा निवासी भारती गौतम (35) की प्रेमी रोहित उर्फ दिलीप कुमार (मोहम्मद वाहिद) ने हत्या करके शव तखत के नीचे छिपा दिया। आरोपी ने शव पर और तख्त को चारों ओर से चदरा से ढक दिया। पुलिस की जांच में अब तक यह सामने आया है कि दोनो लिवइन में रह रहे थे।  मंगलवार को घटना के बाद से वह ताला लगाकर भाग निकला था।  

विज्ञापन

रायपुरवा पुलिस के अनुसार दाेनों को आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार दोपहर घर से दुर्गंध ज्यादा आने पर पड़ोसियों ने गेट के नीचे से खून बहता मिला। इससे उन लोगों के होश उड़ गए। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ताला तोड़कर अंदर पहुंचे, तो तखत के नीचे चादर से ढका भारती का शव मिला। शव काफी सड़ चुका था।फॉरेंसिक ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रायपुरवा इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें