फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रिहायशी बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे क्राॅकरी गोदाम में लगी भीषण आग, धुआं उठते ही मची भगदड़

Wed, 09 Apr 2025 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: क्राॅकरी गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना परेड की अस्पताल रोड स्थित आजाद काॅम्प्लेक्स की है। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
क्रॉकरी गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेड स्थित रिहायशी बिल्डिंग के बेसमेंट में बने क्रॉकरी गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। बेसमेंट से धुआं उठता देख अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने आनन-फानन बिल्डिंग से बाहर निकलकर दमकल को सूचना दी। रिहायशी इलाके में आग की सूचना पर कर्नलगंज, फजलगंज, मीरपुर समेत अन्य स्टेशनों से पहुंची पांच गाड़ियों ने दो घंटें की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


परेड चौराहे के पास पांच मंजिला आजाद काॅम्प्लेक्स में बने फ्लैटों में बीस परिवार रहते हैं। बिल्डिंग के बेसमेंट में परेड निवासी कारोबारी मोहम्मद जाहिद का क्राॅकरी का बड़ा गोदाम है। बुधवार सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में भगदड़ मच गई। आनन फानन लोग बिल्डिंग से निकलकर सड़क पर आ गए। इस बीच लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
Trending Videos

क्रॉकरी गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इस पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा, लाटूश रोड से दो, कर्नलगंज से एक, मीरपुर और फजलगंज से दमकल की एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

क्रॉकरी गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सीएफओ ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। अपार्टमेंट में अवैध रूप से संचालित हो रहे गोदाम के संबंध में मालिक और अपार्टमेंट के बिल्डर को नोटिस भेज जवाब मांगा जाएगा। वहीं, कोहना थानाक्षेत्र में भैरोघाट के पास झाड़ियों में आग लगने से इलाके में धुआं फैल गया। दो फायर स्टेशनों से पहुंची गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

 
विज्ञापन

क्रॉकरी गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
गत्ता व प्लास्टिक पैकेट होने से बेसमेंट में भरा धुआं
सीएफओ ने बताया कि बेसमेंट में धुआं भरने की वजह से आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही थी। जवानों ने ब्रीदिंग सेट पहनकर आग बुझाना शुरु किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आसपास की दुकानों और व्यवसायिक कांप्लेक्स में धुआं भरने के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें