तफ्तीश में सामने आया कि वीडियो फजलगंज में स्थित छंगीलाल के हाते का है। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस पता कर रही है कि लाइसेंसी बंदूक किसकी है। लाइसेंस भी पुलिस निरस्त कराएगी।
कानपुर में फजलगंज के एक हिस्ट्रीशीटर ने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा। उसके गुर्गों ने हवाई फायरिंग कर जश्न मनाया। पार्टी का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद फजलगंज पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
दबिश भी दी लेकिन हिस्ट्रीशीटर फरार है। हर्ष फायरिंग करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। फजलगंज इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को जब देखा तो उसमें इलाकाई निवासी हिस्ट्रीशीटर श्रवण कुमार नजर आया।
वह एक तलवार से केक काटते नजर आ रहा है। उसके साथी दो नाली बंदूक से कई राउंड फायरिंग भी करते दिख रहे हैं। इसी आधार पर श्रवण कुमार व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।