अजय ठाकुर साथियों के साथ आश्रम पहुंचा
बुधवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। बुधवार रात अजय ठाकुर साथियों के साथ आश्रम पहुंचा और पथराव कर दिया। वह जान बचाने के लिए आश्रम परिसर में बने कमरे में घुसे, तो आरोपी भी आ पहुंचे और जमकर पीटा। वह शिकायत करने थाने जा रहे थे, तो रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोककर धमकाया। वह फिर भी रावतपुर थाने गए और रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के सामने भी पीटा, थार, बुलट छोड़कर भागे
मंहत के अनुसार पुलिस जब उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रही थी तभी रामलला स्कूल के पास आरोपियों ने फिर हमला कर दिया। अन्य पुलिसकर्मियों को आता देख आरोपी गाड़ियां छोड़ मौके से भाग निकले। पुलिस ने एक थार, तीन बुलट बाइक और एक स्कूटी कब्जे में ली है।
अजय ठाकुर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी इशू को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश जारी है। -आशुतोष कुमार, एसीपी कल्याणपुर