फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: साइबर ठगों का बड़ा सिंडिकेट पकड़ा गया, बैंक मैनेजरों समेत आठ गिरफ्तार, फर्जी खातों में मिले 121 करोड़

Thu, 30 Apr 2026 03:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस ने साइबर अपराधियों के साथ मिलकर 125 करोड़ का ट्रांजेक्शन करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक्सिस, सीबीएस और यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के पांच मैनेजर व अधिकारी शामिल हैं। फर्जी खातों में 121 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डीसीपी साउथ की साइबर सेल और बर्रा पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में साइबर अपराधियों के ऐसे गिरोह को दबोचा है, जो बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध ट्रांजेक्शन का खेल खेल रहा था। पुलिस ने कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 125 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली है।

विज्ञापन

गिरोह में शामिल बैंक कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें धर्मेंद्र सिंह ऑपरेशनल हेड, एक्सिस बैंक (कन्नौज शाखा), अमित सिंह डिप्टी मैनेजर, एक्सिस बैंक (कन्नौज शाखा), अमित कुमार ब्रांच मैनेजर, सीबीएस बैंक (स्वरूपनगर), आशीष कुमार रिलेशनशिप मैनेजर, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (स्वरूपनगर) और तनिष्क गुप्ता बैंक का खाता खोलने वाला एजेंट शामिल हैँ।

विज्ञापन

इनके खातों में मिले हैं रुपये
जांच के दौरान पुलिस को तीन प्रमुख खातों में भारी-भरकम राशि मिली है। वरुण विहार, बर्रा निवासी सोनू शर्मा के खाते में 67 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, सतीश पांडेय के खाते में 53 करोड़ रुपये पाए गए हैं। इसके अलावा, गोविंदनगर पांच ब्लॉक निवासी साहिल विश्वकर्मा के खाते में एक करोड़ रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें