फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हत्या के प्रयास के मामले में फरार 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने गोविंदपुरी से दबोचा

Wed, 19 Jul 2023 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में लगातार एक के बाद एक कई घटनाओं में नाम आने के बाद पुलिस के लिए सिरदर्द बने 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर मैडी उर्फ विकास उसकी पत्नी रेनू को गोविंदनगर पुलिस ने गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों शहर से बाहर भागने की फिराक में थे। इनके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। मैडी के खिलाफ हत्या समेत 16 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


वहीं, 2009 में दर्ज हत्या के एक मामले में वह सजा पा चुका था। हालांकि हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहा था। डीसीपी दक्षिण रवींद्र कुमार ने बताया कि महादेव नगर कच्ची बस्ती निवासी मैडी, उसके भाई विक्रम, मोंटू उर्फ विवेक ने चार जून की रात बस्ती के शीबू को जबरन ई-रिक्शा से गोविंदपुरी स्टेशन के पीछे जंगल में ले जाकर तमंचा, बेल्ट और डंडे से पीटकर जान से मारने का प्रयास किया था और मरा हुआ समझकर भाग निकले थे।

पीड़ित ने गोविंदनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद नौ जून की रात मैडी और उसके साथियों ने एक घर पर पथराव किया। इसके बाद एक मुकदमे की वादी के घर पर मैडी की पत्नी रेनू ने पथराव कर जान से मारने का प्रयास किया। इन्हीं घटनाओं के बीच पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें