कानपुर में महाराजपुर पुलिस ने कुलगांव अंडरपास के पास ट्रक ड्राइवरों के साथ लूटपाट करने वाले चार शातिरों को चेकिंग के दौरान धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अभिषेक सैनी उर्फ कद्दू, बाबू सिंह, राघवेंद्र यादव उर्फ राघव उर्फ कल्लू, आदित्य यादव उर्फ रफ्तार बताया है।
शातिरों के पास चोरी के 12 मोबाइल, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। अभिषेक के खिलाफ फतेहपुर, महाराजपुर, जाजमऊ थाने में छह मामले दर्ज है। बाबू के खिलाफ महाराजपुर में एक मामला दर्ज है। राघवेंद्र के खिलाफ महाराजपुर थाने में एक मामला दर्ज है।