फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल…सवारियां भी चोटिल, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 12 Oct 2025 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने ओवरटेक करने की होड़ में पीछे से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे में रिक्शा में बैठी सवारियां भी मामूली रूप से चोटिल हुई हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नौगवा गौतम से स्टेशन रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्शा ने आगे जा रहे बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुरवामीर गांव के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि वह पानी की मोटर, ट्यूबवेल आदि की मरम्मत का कार्य करते हैं।

विज्ञापन

इसी काम से वह स्टेशन की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी स्टेशन रोड में एक तेज रफ्तार रिक्शा चालक ने आगे निकलने की होड़ में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरे और चोटिल हो गए हैं। वहीं, रिक्शे में बैठी दो तीन सवारियां भी मामूली रूप से घायल हुई है। बता दें कि ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें