फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हरि गर्ल्स हॉस्टल चौराहे पर हादसा, नशे में धुत कार घर में घुसी, महिला घायल…चारों नशेबाज फरार

Sun, 12 Oct 2025 09:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हरि गर्ल्स हॉस्टल चौराहे के पास देर रात एक कार नशेबाजी के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। इससे एक महिला घायल हो गईं, जबकि कार सवार चारों नशेबाज मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हरि गर्ल्स हॉस्टल चौराहे के पास शनिवार देर रात करीब दो बजे एक बड़ा हादसा हो गया। नशे में धुत कार सवारों ने अपनी तेज रफ्तार कार एक घर के अंदर घुसा दी, जिससे घर में मौजूद एक महिला घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार,देर रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चौराहे के पास स्थित एक घर के अंदर जा घुसी।

विज्ञापन

हादसे में घर की निवासी चमेली देवी घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार के घर में घुसते ही उसमें सवार चारों नशेबाज तुरंत मौके से भाग निकले। पुलिस को कार के अंदर से बीयर की बोतलें और अन्य साक्ष्य मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कार सवार नशे में थे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और फरार कार सवारों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें