फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाईस्कूल के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का खुलासा, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 20 Feb 2026 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित वरुण विहार में हाईस्कूल के छात्र ने गुरुवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
छात्र ने फंदा लगाकर दी जान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर  में गुजैनी थाना क्षेत्र के वरुण विहार इलाके में गुरुवार शाम एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। यहां रहने वाले रवींद्र कुमार के पुत्र अर्पित (17) उर्फ आर्यन गौतम ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अर्पित हाईस्कूल का छात्र था। गुरुवार शाम जब काफी देर तक उसके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने जाकर देखा। अर्पित का शव फंदे से लटकता देख घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने इसकी सूचना तुरंत गुजैनी पुलिस को दी।

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है मामला
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि शुरुआती छानबीन के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें