कानपुर में बिल्हौर ब्लॉक के मकनपुर स्थित मेला मैदान में सफाई व्यवस्था की अनदेखी के चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। मेला समाप्त होने के बाद सफाई नहीं होने से कूड़ा कई दिनों तक मैदान में पड़ा रहता है। कूड़ा सड़ने से दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मकनपुर में साल में दो प्रमुख मेले उर्स और बसंत मेला आयोजित होते हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दुकानदार पहुंचते हैं। कई दिनों तक चलने वाले मेले के दौरान खाने-पीने की सामग्री, प्लास्टिक, कागज और अन्य कचरा मैदान में जमा हो जाता है।