फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ई-बस चालक को लात मारने वाला हेड कांस्टेबल बर्खास्त, घटना का वीडियो हुआ था वायरल, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 25 May 2022 12:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में गोल चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक ट्रैफिक हेड कांस्टेबल ई-बस चालक को लात मारते दिख रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि हेड कांस्टेबल का नाम भुवनेश बाबू है। मामले में ई-बस चालक को लात मारने वाला हेड कांस्टेबल बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
ई-बस चालक को लात मारता हेड कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिना टिकट यात्रा करने पर हुए विवाद के दौरान ई-बस चालक को लात मारने वाला ट्रैफिक हेड कांस्टेबल भुवनेश बाबू नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद डीसीपी पश्चिम/ट्रैफिक ने मंगलवार को बर्खास्तगी की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बीते शुक्रवार को गोल चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक ट्रैफिक हेड कांस्टेबल ई-बस चालक को लात मारते दिख रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि हेड कांस्टेबल का नाम भुवनेश बाबू है। मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय को सौंपी गई थी।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि भुवनेश बाबू ने ई-बस में सफर किया था। जब कंडक्टर अनिल कुमार वर्मा ने टिकट के पैसे मांगे थे तो वह उनसे भिड़ गया था। कंडक्टर का गिरेहबान पकड़कर घसीटने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बस चालक नीरज घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा था। ये देख भुवनेश ने उसको लात मारी थी और उसका मोबाइल गिरा दिया था। जांच में ये सभी तथ्य सही पाए गए। इसलिए भुवनेश को दोषी बनाया गया। जिसके बाद डीसीपी पश्चिम/ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्ति ने हेड कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया। 

नौकरी करने के लायक नहीं
जांच रिपोर्ट में लिखा गया है कि हेड कांस्टेबल ने जो कृत्य किया है वह बेहद गंभीर है। आम जनमानस में वह अपने पद का गलत इस्तेमाल करेगा। लोगों पर दबाव बनाएगा। इस लिहाज से वह नौकरी के लायक नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें