फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हवालात से छूटकर आया, पत्नी से मारपीट की फिर फंदे से लटककर दे दी जान

Wed, 11 Jun 2025 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी में इलेक्ट्रीशियन ने नशे की हालत में पत्नी से मारपीट की। नाराज पत्नी ने पुलिस बुला ली और उसे हवालात पहुंचा दिया। नशा उतरा तो सुबह परिजन उसे छुड़ाकर वापस घर ले आए। लौटने पर उसने दोबारा पत्नी से मारपीट की और फंदे से लटककर जान दे दी। चिश्तीनगर अन्ना चौराहा निवासी अतुल कुमार (42) पेशे से इलेक्ट्रीशियन था। परिवार में पत्नी दया, दो बच्चे अनिकेत व सिम्मी हैं।
विज्ञापन


पहली पत्नी की मृत्यु के बाद अतुल ने दया से प्रेम विवाह किया था। दया के अनुसार मंगलवार रात अतुल ने नशे की हालत में उससे मारपीट की। उसने चकेरी पुलिस से शिकायत की। पुलिस अतुल को पकड़ ले गई और हवालात में डाल दिया। नशा उतरा तो कार्रवाई न करने की बात कहते हुए सुबह घर ले आए। लौटने के बाद उसने पिता जयराम प्रसाद से कुछ देर बातचीत की, फिर दोबारा उससे मारपीट की।
Trending Videos
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। नाराज समझकर कोई कमरे में नहीं गया। काफी समय बीतने पर खिड़की से देखा तो फंदे से लटका शव दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें