फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीएम कार्यालय के शाैचालयों में भरा सीवर का पानी, फरियादी हो रहे हैं परेशान

Wed, 11 Jun 2025 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शौचालय स्थल पर भरा सीवर का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में तीन दिन से सीवर का पानी भरा है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। यहां बने तीन शौचालयों और वाटर कूलर के पास सीवर का पानी भरा है। यहां फरियादियों को पानी के पीने और शौचालय जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह फरियादियों की हर समस्या का निस्तारण करने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं, लेकिन इस समय उनके ही कार्यालय में गंदगी देखने को मिल रही है। जिलाधिकारी प्रत्येक दिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जनता दर्शन में 100 से अधिक फरियादियों की शिकायत सुनकर उनका निस्तारण कराने का प्रयास करते हैं, लेकिन उनके ही परिसर में लापरवाही देखने को मिली। कलेक्ट्रेट सभागार के सामने लिफ्ट लगी है।
Trending Videos
विज्ञापन

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
इसके पीछे आमजन के लिए शौचालय और ठंडे पानी पीने के लिए वाटर कूलर लगा है। शौचालय की दीवार के पीछे सीवर लाइन पड़ी है, जो तीन दिन से चोक है। सीवर का पानी लीक होकर शौचालयों में भर रहा है। इससे न तो कोई शौचालय जा सकता है और वाटर कूलर से पानी पी सकता है।

यह तो सबसे बड़ी लापरवाही है। इसकी जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। - जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें