फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला को प्रेमजाल में फंसाकर की कोर्ट मैरिज, फिर जेवर-नकदी लेकर हुआ फरार

Thu, 27 Mar 2025 08:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महिला को प्रेमजाल में फांसकर पांच लाख रुपये और जेवर हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी में एक युवक ने पहले महिला को अपने प्रेमजाल में फांसकर कोर्ट मैरिज कर ली। फिर उसे झांसा देकर पांच लाख रुपये और जेवर लेकर भाग निकला। काफी खोजबीन के बाद महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेलबाजार के सुजातगंज निवासी महिला के अनुसार चकेरी में रहने वाले एक युवक से उनकी मुलाकात 23 जनवरी 2023 को हुई थी।

विज्ञापन


धीरे-धीरे युवक ने उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर अपने पिता से मिलवाया। आरोपी के पिता ने घर से पांच लाख रुपये लाने के बाद शादी करवाने की शर्त रखी। पीड़िता ने अपने घर से पांच लाख रुपये लाकर आरोपियों को दे दिए। इसके बाद अगस्त 2024 को युवक ने पीड़िता से कोर्ट मैरिज कर ली और सनिगवां स्थित किराये के मकान में रहने लगा। युवक ने पीड़िता की सोने की चेन और मोबाइल भी ले लिया।

आरोप है कि आरोपी उन्हें नींद की गोलियां खिलाने लगा था। पीड़िता ने बताया कि बीती 23 फरवरी 2025 की दोपहर को पति कमरे में आया और उन्हें गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। साथ ही गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया। फिर आरोपी धमकाते हुए चला गया और वापस लौटकर नहीं आया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें