फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नेपाली करेंसी के जरिये चल रहा था हवाला कारोबार, शेयर ट्रेडिंग में करा रहे थे निवेश, नौ हिरासत में

Fri, 23 Jan 2026 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस ने सट्टेबाजी और हवाला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नौ संदिग्धों को पकड़ा है। इनके पास से नेपाली नोट मिले हैं, जिनका इस्तेमाल कोड के रूप में होता था। गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हैं और ये शेयर ट्रेडिंग के बहाने अवैध निवेश करा रहे थे।
विज्ञापन
धनकुट्टी मे एक मकान से पकड़े गए सट्टेबाज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े आरोपियों के पास से नेपाल की कुछ करेंसी बरामद हुई है। इनका इस्तेमाल हवाला कारोबार से आने वाली रकम के आदान प्रदान में हो रहा था। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों को आरोपियों से पूछताछ में हुई है। आरोपी नेपाल की करेंसी का आधा हिस्सा दूसरी पार्टी को देते थे, जबकि स्वयं आधा भाग रखते थे।

विज्ञापन

जहां रुपयों का आदान-प्रदान होना होता था, वहां नेपाल की करेंसी का मिलान कराया जाता था। नंबर और नोट के मिला के बाद डील फाइनल होती थी। एडीसीपी ऑपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके के मुताबिकए गिरोह के पास से नेपाल की करेंसी मिली है। इनकी मदद से डील फाइनल होती थी। आरोपी बसों और ट्रेनों के माध्यम से हवाला की रकम एक शहर से दूसरे शहर में भेजते थे।

धनकुट्टी में एक मकान में मिला कैश मशीन से गिनवाते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सक्रिय रहते थे गिरोह के सदस्य
रुपये ज्यादा होते उनको सोने और चांदी में बदल लिया जाता था। गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सक्रिय रहते थे। प्रारंभिक जांच में दिल्ली, अलीगढ़, वाराणसी, इंदौर, मुंबई, नोएडा, जयपुर के कुछ लोगों का नाम पता चला है। इनकी और जानकारी जुटाई जा रही है।

धनकुट्टी में मकान से मिला कैश - फोटो : amar ujala
नौ संदिग्धाें को हिरासत में लिया
आरोपियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने नौ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ में शहर के अन्य थानाक्षेत्रों में चल रहे ऑनलाइन बेटिंग और सट्टेबाजी के खेल का पता चला है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने देर रात संदिग्धों को उठाना शुरू कर दिया।

कमरे के अंदर मिला सामान - फोटो : amar ujala
शेयर ट्रेडिंग में करा रहे थे निवेश
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों के मोबाइल में कई शेयर ट्रेडिंग एप भी मिले हैं जिससे लोगों को निवेश कराया जा रहा था। रमाकांत गुप्ता पहले शेयर ट्रेडिंग का कार्य करता था। पुलिस आरोपियों से इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

कैश मशीन से नोट गिनवाते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
http://

कई रसूखदारों से हो चुकी डील

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरोह के तार दिल्ली और नोएडा से सीधे जुड़ रहे हैं। कई रसूखदारों से डील हो चुकी है। पकड़े गए आरोपियों ने कुछ रसूखदारों के नाम बताए हैं। उनकी और जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें