फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नगर निगम में मनाया हरियाली तीज, राज्यमंत्री और महापौर ने गाए गीत

Tue, 05 Aug 2025 07:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नगर निगम में मनाया हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम मुख्यालय स्थित प्रमिला सभागार में मंगलवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित किया। शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, इसलिए वह आगे आ रही हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूले का आनंद लिया और कजरी गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में मनाया हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री और महापौर ने गीत गाए और नृत्य भी किया। इस अवसर पर महिला पार्षद विद्या देवी, आरती त्रिपाठी, नीलम शुक्ला, वंदना शर्मा, आरती गौतम, नित्या वाजपेयी, पूर्व पार्षद निर्मला मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा, उत्तर की जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पुष्पा तिवारी, मंजू त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें