फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलट में दलाली का पर्दाफाश: प्रिंसिपल के राउंड में रंगे हाथ पकड़ाया दलाल, बैग से मिले आधार कार्ड और ब्लड सैंपल

Tue, 09 Dec 2025 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट हॉस्पिटल में प्रिंसिपल संजय काला ने कमीशन के लिए मरीजों को प्राइवेट लैब में ले जा रहे एक दलाल को रंगे हाथ पकड़ा। उसके बैग से ब्लड सैंपल और मरीजों के आधार कार्ड जैसे अहम दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
प्रिंसिपल के राउंड में पकड़ा गया दलाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरकारी हॉस्पिटल से मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों और पैथालॉजी में ले जाने वाले एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट हॉस्पिटल में प्रिंसिपल संजय काला ने खुद राउंड के दौरान एक दलाल को रंगे हाथ पकड़ा।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हैलट हॉस्पिटल में मरीजों को बहला-फुसलाकर प्राइवेट पैथालॉजी और हॉस्पिटल में ले जाने का एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है, जिसके एवज में दलालों को भारी कमीशन मिलता है। प्रिंसिपल संजय काला ने राउंड के दौरान एक दलाल को पकड़ा है।

विज्ञापन

दलाल के बैग से कई दस्तावेज बरामद - फोटो : amar ujala


दलाल के बैग से कई दस्तावेज बरामद

पकड़े गए दलाल के बैग से कई ब्लड सैंपल, मरीजों के आधार कार्ड, और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए, जो इस रैकेट में उसकी संलिप्तता साबित करते हैं। प्रिंसिपल ने पकड़े गए दलाल को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया, जिसने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें