फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाफिज ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2024 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में एक किशोरी की ईद के दिन तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। तो पता चला कि बेटी तीन माह की गर्भवती है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ोसी हाफिज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में एक हाफिज ने घर के सामने रहने वाली मजदूर की 14 वर्षीय बेटी से चार माह तक दुष्कर्म किया। ईद के दिन किशोरी बेहोश हो गई तो परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां तीन माह की गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हाफिज को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


नौबस्ता थानक्षेत्र निवासी मजदूर के परिवार में पत्नी व सात बच्चे हैं। मजूदर की पत्नी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला हाफिज सोनू उनकी 5वें नंबर की 14 वर्षीय बेटी पर बुरी नजर रखता था। वह चार माह से बेटी को बहला फुसला कर अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। बेटी के विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता। इधर, ईद के दिन बेटी के ब्लीडिंग होने के बाद बेहोश हो गई। उसे पास के निजी अस्पताल ले गए, तो पता चला कि बेटी तीन माह की गर्भवती है।

Trending Videos
विज्ञापन

इस पर बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि हाफिज सोनू उसके साथ कई माह से दुष्कर्म कर रहा है। ईद से एक दिन पहले गर्भ गिराने की दवा खिलाई थी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसपर सभी आरोपी के घर पहुंचे तो उसने कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नौबस्ता थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई। नौबस्ता इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें