फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में गार्ड को पीटा, थार सवार युवकों पर पिस्टल लहराने का आरोप, जांच शुरू

Thu, 15 Oct 2026 03:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित गूबा गार्डन के एक अपार्टमेंट में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में थार सवार युवकों पर सुरक्षा गार्ड की पिटाई करने और पिस्टल लहराने का गंभीर आरोप लगा है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गूबा गार्डन स्थित एक अपार्टमेंट में गाड़ी खड़ी के विवाद में दूसरे पक्ष से थार सवार युवकों पर गार्ड को पीटने व पिस्टल लहराने का आरोप है। सिक्योरिटी इंचार्ज के मुताबिक मंगलवार देर शाम धर्मेंद्र यादव पार्किंग एरिया में गार्ड के तौर पर तैनात थे।

विज्ञापन

तभी एक फ्लैट मालिक ने गाड़ी नो-पार्किंग में खड़ी कर दी। धर्मेंद्र के विरोध करने पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए उसे पीटा फोन कर अपने साले व अन्य साथियों को थार से बुला लिया। कुछ देर बाद थार से पांच युवक पहुंचे और गार्ड को घेरकर पीटा। एक युवक ने पिस्टल लहराते हुए हत्या की धमकी दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें