फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फिर लीडर बनने से चूका जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, सीएम योगी ने कही थी ये बात

Fri, 19 Nov 2021 09:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोराना की पहली और दूसरी लहर में भी कोई केंद्रीकृत व्यवस्था नहीं बन पाई। कमांड सेंटर, स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज के बीच समन्वय नहीं हुआ। इसी तरह कुरसौली, मकसूदाबाद में फैले अंजान बुखार के समय भी मेडिकल कॉलेज चूका।
विज्ञापन
कानपुर हैलट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीका के मामले में भी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज लीडर बनने से चूक गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 मई को केडीए सभागार में हुई बैठक में तत्कालीन जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल से कहा था कि मेडिकल कॉलेज केजीएमयू और एसजीपीजीआई की तरह लीडर की भूमिका अदा करे।
विज्ञापन


सिर्फ अस्पताल ही न बना रहे, स्वास्थ्य विभाग की भी अगुवाई करे। कोराना की पहली और दूसरी लहर में भी कोई केंद्रीकृत व्यवस्था नहीं बन पाई। कमांड सेंटर, स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज के बीच समन्वय नहीं हुआ। इसी तरह कुरसौली, मकसूदाबाद में फैले अंजान बुखार के समय भी मेडिकल कॉलेज चूका।

खुद से कॉलेज प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया। तीसरी चूक जीका संक्रमण के दौरान हुई है। यहां जांच बाद में शुरू की गई। जीका संक्रमितों का इलाज रैपिड रिस्पांस टीमों के जरिये कराया जा रहा है। पहली डिलेवरी भी नर्सिंगहोम में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें