स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में ग्रीनपार्क स्टेडियम में स्मार्ट सिटी के तहत इन दिनों विजिटर गैलरी के अलावा बैडमिंटन हॉल, टेबल टेनिस हॉल, जिम आदि का निर्माण चल रहा है। बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने यहां निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गैलरी 19 फरवरी से जनता के लिए खोल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश शुल्क, यूजर चार्ज पर चर्चा करने के लिए एक समिति भी बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि निदेशक पवेलियन के द्वितीय तल पर विजिटर गैलरी के द्वितीय चरण का सिविल कार्य भी पूर्ण हो चुका है। बैडमिंटन और टेबल टेनिस हॉल में सिंथेटिक मैटिंग के पांच लकड़ी के बैडमिंटन कोर्ट होंगे। उन्होंने बताया कि नए जिम में सभी उपकरण आधुनिक होंगे। 50 क्षमता वाला एक नया योग कक्ष, छह टेबल क्षमता वाला एक नया फिजियोथैरेपी रूम के अलावा सोना व स्टीम बाथ की सुविधा भी होगी।