फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तीन करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त, नींव और बाउंड्रीवॉल को जेसीबी से ढहाया, नक्शे को लेकर मचा बवाल

Sat, 20 Jun 2026 11:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज के कटरी पीपरखेड़ा में प्रशासन ने तीन करोड़ की सरकारी जमीन से कब्जा हटाकर उसे जल निगम को सौंप दिया है। स्थानीय निवासी के विरोध और नक्शा गलत होने के आरोपों पर सोमवार को जांच होगी।
विज्ञापन
तीन करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कटरी पीपरखेड़ा गांव में शुक्रवार को करीब तीन बीघा सरकारी जमीन से कब्जा खाली कराया गया। नींव व बाउंड्रीवॉल को जेसीबी से ढहाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने जमीन कब्जा मुक्त कराने के बाद जल निगम को हैंडओवर कर दी है। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

सहायक अभिलेख अधिकारी प्रशांत नायक ने बताया कि कटरी पीपरखेड़ा गांव के गाटा संख्या 45,46,47 की तीन बीघा जमीन पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनना प्रस्तावित है। जल निगम की कार्यदायी एजेंसी को इसका निर्माण कराना है। लेकिन इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। इसकी जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तीन बीघा जमीन जेसीबी की मदद से कब्जा मुक्त कराई गई।

विज्ञापन





सरकारी नक्शे को भी गलत बताया जा रहा

इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। कब्जा मुक्त कराने के बाद जमीन जल निगम को हैंडओवर कर दी गई है। उधर, कब्जा खाली कराने की कार्रवाई के दौरान पोनी रोड निवासी दिव्या अवस्थी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि यह भूमि संख्या 466 है और उनकी भी जमीन यहां है, जो मझरा पीपरखेड़ा है न कि कटरी पीपरखेड़ा। आरोप लगाया कि सरकारी नक्शे को भी गलत बताया जा रहा है। वहीं, एआरओ ने बताया कि मौके पर दिव्या अवस्थी आई थी। उन्होंने भूमि संख्या-466 को अपनी होने की बात कही है। सोमवार को इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें