नए अधिकारी को भेजा जाए, ताकि कार्रवाई प्रभावित न हो
लेकिन उन्हें वर्तमान अधिकारियों, कर्मचारियों की भूमिका पर संदेह है। जांच निष्पक्ष और पारदर्शी हो, इसके लिए उन्होंने शासन को पत्र लिखा है। इसमें निगम में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए मुख्य अभियंता स्तर का एक नया अधिकारी नामित करने की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी जांच को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए नए अधिकारी को भेजा जाए, ताकि कार्रवाई प्रभावित न हो।
एक दिन पहले बनाई थी समिति
एक दिन पहले मंगलवार को नगर आयुक्त ने अपने विभाग के भ्रष्टाचारी कर्मियों, अधिकारियों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की थी। इसमें अपर नगर आयुक्त प्रथम को अध्यक्ष, अपर नगर आयुक्त द्वितीय व मुख्य नगर लेखा परीक्षक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। पारदर्शिता लाने के लिए अभियंत्रण विभाग का कोई भी अधिकारी इस समिति में नहीं रखा गया है। ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार हो रही है जिन पर जल्द कार्रवाई होगी। अभी करीब 12 कर्मी और अधिकारी निशाने पर हैं।
जांच निष्पक्ष रूप से पारदर्शी तरीके से हो सके, इसके लिए शासन से नए अधिकारी की मांग की है। उम्मीद है कि जल्द ही नए अधिकारी की नियुक्ति मिलेगी जिसकी देखरेख में जांच आगे बढ़ेगी। -अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त