फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बुजुर्ग की माैत के बाद पत्नी ने बक्सा खोला तो रजिस्ट्री, जेवर, नकदी समेत 43 लाख का सामान गायब

Sat, 05 Apr 2025 10:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चोरों ने घर से नगदी, जेवर व मकान की रजिस्ट्री, एफडी गायब कर दी। पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पताल में भर्ती पति का इलाज करा रही महिला के घर से चोरों ने नगदी, जेवर व मकान की रजिस्ट्री, एफडी गायब कर दीं। वारदात हनुमंत विहार थानाक्षेत्र की है। पीड़ित महिला ने चोरी की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। हनुमंत विहार निवासी सुशीला पांडेय ने बताया कि उनके पति पार्किंसन नाम गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें मंधना स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके चलते वह बिठूर के रामनगर निवासी बेटी के घर रुकी थीं।

विज्ञापन


बताया कि इलाज के बावजूद 10 मार्च को पति की मौत हो गई थी। 22 मार्च को तेहरवीं थी। उसी दिन सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में पति का बक्सा खोला गया तो पति के द्वारा कराई गईं एफडी, मकान की रजिस्ट्री, सोने की दो चेन व नकदी गायब थी। बताया गया कि लगभग 43 लाख की चोरी हुई है। इसके बाद हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि पीड़िता ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनसे बात कर घटना के बारे में जानकारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें