कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव में हुए गोलू सिंह हत्याकांड में पुलिस को ठीक एक महीने बाद बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार देर रात पुलिस ने मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी नवीन को शेखपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। पिछले दो दिनों से नवीन की गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं तेज थीं। पकड़ने के बाद पुलिस उसे हाथीपुर गांव स्थित घटनास्थल पर ले गई।
यहां वारदात से जुड़े तथ्यों को लेकर उससे पूछताछ की गई। बता दें कि एक माह पहले हाथीपुर निवासी गोलू सिंह का शव हाईवे किनारे बरामद हुआ था। मृतक की मां प्रेमा की तहरीर पर गांव के इशाक, नवीन और छोटे पासवान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश और साक्ष्य जुटाने में जुटी थी।