फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: लकड़ी काटते समय मिला तमंचा और दब गया ट्रिगर; घायल हुई महिला, दावे की जांच में जुटी पुलिस

Fri, 17 Jul 2026 01:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के पचरौली गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला गोली लगने से घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पचरौली गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय महिला के दाहिने हाथ में गोली लग गई। खून से लथपथ हालत में पड़ोसी उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल महिला का दावा है कि खेत में पड़े लावारिस तमंचे को कौतूहलवश उठाकर देखने के दौरान अचानक ट्रिगर दबने से यह हादसा हुआ। पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

लकड़ी काटते समय मिला तमंचा

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के पचरौली गांव निवासी भगवान देवी (40) पत्नी रनवीर शुक्रवार को रोज की तरह गांव के बाहर खेतों की तरफ ईंधन के लिए सूखी लकड़ियां काटने गई थीं अस्पताल में इलाज के दौरान घायल महिला ने पुलिस और डॉक्टरों को दिए बयान में बताया कि जब वह खेत में झाड़ियों के पास लकड़ियां बटोर रही थी, तभी उसकी नजर जमीन पर पड़े एक देसी तमंचे पर पड़ी।

कौतूहल और नासमझी के चलते उसने उस तमंचे को जमीन से उठा लिया। वह तमंचे को घुमा-फिराकर देख ही रही थी कि अचानक उसका हाथ ट्रिगर पर दब गया। तमंचा लोड होने के कारण जोरदार धमाके के साथ फायर हो गया और गोली सीधे उसके दाहिने हाथ को चीरती हुई निकल गई।

धमाके की आवाज सुन दौड़े पड़ोसी, गंभीर हालत में रेफर

गोली चलने की आवाज और महिला की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे आस-पास के पड़ोसी तुरंत मौके की तरफ दौड़े। भगवान देवी को खून से लथपथ तड़पते देख पड़ोसियों के होश उड़ गए। उन्होंने बिना वक्त गंवाए आनन-फानन में घायल महिला को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

CHC में मौजूद डॉक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह और डॉक्टर अमित कुमार ने तुरंत महिला का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, गोली लगने से दाहिने हाथ की हड्डियां और नसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं और अत्यधिक खून बह रहा था। डॉक्टरों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद उसके विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम पचरौली गांव में घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची है ताकि मौके से साक्ष्य जुटाए जा सकें। जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें