कानपुर में आसमान पर जाने के बाद सोने-चांदी के दाम तेजी से नीचे आ रहे हैं। आठ दिन में चांदी के भाव में 34 हजार रुपये किलो तक की कमी आ चुकी है। पांच दिन में सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 7900 रुपये की कमी दर्ज हुई है। दोनों धातुओं के दामों में तेज गिरावट से निवेशकों और कारोबारियों को झटका लगा है, जबकि ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। आगे भी गिरावट का अनुमान है।
14 अक्तूबर को चांदी का भाव प्रति किलो 1,86,000 रुपये था। अब भाव प्रति किलो 1,52,000 रुपये हो गया है। इसी तरह 17 अक्तूबर को सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,33,900 रुपये था। अब भाव 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर चल रहा है। एमसीएक्स पर सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 121,000 और चांदी का भाव 1,44,598 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गया है।