फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बकरी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला की मौत…छह लोग घायल, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Sun, 05 Oct 2025 03:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरौरा गांव में पड़ोसी के दरवाजे बकरी जाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव कर रही रानी (45) नामक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। तनाव के मद्देनजर गाँव में पुलिस फोर्स तैनात है और दोनों ओर से FIR दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बकरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल थानाक्षेत्र के नरौरा गांव में शुक्रवार की शाम पड़ोसी के दरवाजे पर बकरी जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। घटना में बुरी तरह से घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। दोनों ओर से करीब छह लोग घायल हो गए। देर रात एडीसीपी पूर्वी सर्किल के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे महेश रैदास की बकरी पड़ोसी रामअवतार के दरवाजे चली गई थी। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा, तो दोनों पक्षों की ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। घटना में महेश के सिर, उनके बेटे सत्यम के कान और दूसरे बेटे सुनील की पत्नी को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष के रामअवतार के घुटने में चोट आई। झगड़े का बीच बचाव कर रही रामअवतार की पत्नी रानी (45) के सिर पर गंभीर चोट लग गई।

Trending Videos
विज्ञापन

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सभी घायलों को एंबुलेंस से सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। रानी की हालत बिगड़ने पर उसे उर्सला रेफर कर दिया गया। घटना में कुछ देर उपचार चलने के बाद महिला की सांसें थम गईं। महिला की मौत की सूचना पर गांव में भीड़ लग गई। एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा सर्किल ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। बवाल की आशंका के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दिया है। शव को पोस्टमॉर्टम भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें