फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हो रहीं बालिकाएं, कैचिंग और फील्डिंग पर जोर, दिल्ली में दिखाएंगी दम

Fri, 25 Sep 2026 05:38 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लखनऊ संभाग की अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम के विशेष कोचिंग कैंप में शुक्रवार को खिलाड़ियों ने कैचिंग और फील्डिंग का जोरदार अभ्यास किया। बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी का सत्र नहीं हो सका।
विज्ञापन
केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट की तैयारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कानपुर कैंट में लखनऊ संभाग की अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम के कोचिंग कैंप में शुक्रवार को खिलाड़ियों ने कैचिंग और फील्डिंग का जमकर अभ्यास किया। मैदान गीला होने के कारण बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास नहीं कराया जा सका।

विज्ञापन

खिलाड़ियों को शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा शिक्षक दीपक कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं। 22 सितंबर से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण शिविर एक अक्टूबर तक चलेगा। कैंप में खिलाड़ियों की फील्डिंग क्षमता, कैच पकड़ने की तकनीक और मैदान पर चुस्ती-फुर्ती बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन

http://



शिविर समापन के बाद दिल्ली रवाना होगी टीम

आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को देखते हुए खिलाड़ियों को तकनीकी और शारीरिक रूप से तैयार किया जा रहा है। शिविर के समापन के बाद लखनऊ संभाग की अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम दिल्ली रवाना होगी। टीम तीन से सात अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 55वें केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट-क्रिकेट अंडर-17 गर्ल्स में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें