फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पकरिया का विशाल पेड़ मकान पर गिरा, भर-भराकर ढह गई दीवार, मलबे में दबकर मासूम की मौत, माता-पिता घायल

Fri, 25 Sep 2026 05:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के बीच भारी-भरकम पेड़ अचानक एक मकान की पक्की दीवार पर गिर पड़ा, जिससे दीवार भरभराकर ढह गई। हादसे में दंपती और उनकी बेटी मलबे में दब गए। तीनों को सीएचसी कोथावां पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पिता को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि मां का इलाज सीएचसी में जारी है।
विज्ञापन
तेज हवा और बारिश में दीवार पर गिरा पेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर हवा के साथ हो रही झमाझम बारिश के दौरान पकरिया का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से पक्की दीवार भर-भराकर ढह गई। दीवार के पास बेटी समेत बैठे दंपती मलबे में दब गए। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर निवासी वीरेंद्र (60) खेती करते हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर वह पत्नी वीरमती (56) और बेटी मोनिका (11) के साथ घर में थे। घर के पास ही पकरिया का भारी भरकम पेड़ भी लगा है। शुक्रवार को तेज हवा के साथ हो रही बारिश में यह पेड़ वीरेंद्र के मकान की दीवार पर गिर गया। पेड़ गिरने से दीवार भी भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में तीनाें दब गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

वीरेंद्र गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
इसी बीच आई एंबुलेेंस से तीनों को सीएचसी कोथावां ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि वीरेंद्र की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वीरमती का उपचार सीएचसी में चल रहा है। मोनिका चार भाई बहनों में सबसे छोटी और गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि पेड़ दीवार पर गिर गया था। इसके बाद दीवार भी गिर गई और इसी की चपेट में आकर बच्ची की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें